रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
शारदेय नवरात्र मेला मैहर में शुरू हो गया है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन और 125 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सात जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। वहीं रेलवे ने 15 लंबी दूरी की ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया है, लेकिन मेला स्पेशल ट्रेन नहीं चलाने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।














